फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जल संरक्षण के नाले का निरीक्षण किया

विज्ञापन
ममसी गांव में पौधरोपण के बाद खुद फावड़े से मिट्टी डालते मंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन। ममसी खुर्द गांव में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे नाले का गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निरीक्षण किया। पौधरोपण भी किया। चुहका नाला में एक किलोमीटर तक खुदाई करके जल संचय किया जाएगा। आयुक्त ने स्वयं फावड़ा लेकर शीशम का पौध लगाने को मिट्टी खोदी और रोपण किया। काम में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव कोदूराम को कड़ी फटकार लगाई। ग्राम प्रधान बच्ची देवी यादव से कहा कि मनरेगा से प्रवासी मजदूरों को शत-प्रतिशत काम दिया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त यहां के बाद तिलौसा गांव पहुंचे। वहां लघु डाल सिंचाई द्वारा खोदे गए तालाब का निरीक्षण किया। कुछ दिनों पूर्व इसी तालाब में खजाना/दफीना मिलने की अफवाह उड़ी थी। जिस पर पुरातत्व विभाग ने खुदाई कराई थी।
मंडलायुक्त के साथ संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, एसडीएम बबेरू महेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ अमरनाथ पांडेय, प्रभारी निरीक्षक पुलिस विनोद कुमार सिंह इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें