फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की 397 मौतें छिपा गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है। मशहूर शायर अदम गाेंडवी का यह शेर रविवार को बुंदेलखंड के दौरे पर बांदा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां परोसी गई चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के कोरोना कार्यों की सरकारी प्रगति पुस्तिका ने ताजा कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को यहां कोरोना संक्रमण नियंत्रण कार्यों की समीक्षा के लिए आए मुख्यमंत्री को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासन की ओर से प्रगति पुस्तिका पेश की गई। सत्रह पृष्ठ की इस पुस्तिका में चारों जिलों की कोरोना संबंधी आंकड़े दर्ज हैं। हर पृष्ठ पर रामराज्य नजर आ रहा है। हैरत की बात है कि इस पुस्तिका में कहीं भी मंडल के चारों जनपदों में कोरोना से हुई मौतों का कोई जिक्र नहीं किया गया। मौत के आंकड़े पूरी तरह गायब कर दिए गए, जबकि मुख्यमंत्री के आगमन (23 मई) तक मंडल के चारों जिलों में कोरोना से 397 मौतें हो चुकी हैं। यह आंकड़ा सरकारी है।
प्रगति पुस्तिका में मंडल के चारों जनपदों में इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल रूम के प्रभारियों के नाम व फोन नंबर, पिछले वर्ष मार्च से मौजूदा मई तक कांट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग और पाजिटिव केस तथा एल-1, एल-2 व एल-3 अस्पताल व उनमें उपलब्ध बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स की संख्या दर्शाई गई है। इनके अलावा एंबुलेंस, आरआर टीमों, सैनिटाइजेशन, सफाई, फागिंग, प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट, पब्लिक एड्रस सिस्टम और वैक्सीनेशन आदि के आंकड़े दिए गए हैं। अंतिम पृष्ठ में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इंसेट
जनपद संक्रमित सक्रिय मृत्यु
बांदा 10883 248 147
चित्रकूट 7023 143 76
हमीरपुर 5172 119 95
महोबा 4203 107 79
कुल 27281 617 397
मंडल में पिछले वर्ष 2020 से मई 2021 तक कोरोना टेस्ट और पॉजिटिव दर (प्रगति पुस्तिका के मुताबिक)---
जनपद टेस्ट पॉजिटिव दर
बांदा 562068 10623 1.88
चित्रकूट 27305 1785 4.78
हमीरपुर 31138 1339 4
महोबा 29363 1047 3.57
कुल 649874 14794 3.07
सीएम ने भी नहीं पूछे मौत पर सवाल
अफसरों द्वारा पेश की गई प्रगति पुस्तिका मुख्यमंत्री ने शायद सरसरी तौर पर देखी। मौतों पर सवाल भी नहीं किए। मुख्यमंत्री चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब डेढ़ घंटा रहे, लेकिन कोरोना संक्रमितों या अन्य किसी वार्ड का निरीक्षण नहीं किया। न ही संक्रमितों या उनके तीमारदारों से रूबरू हुए। हालांकि, राजकीय मेडिकल कॉलेज की पूरी काया पलट कर दी गई थी। यहां निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट काम भी तेज कर दिया गया था।
741 गांवों में महामारी नहीं रख पाई कदम
कोरोना संक्रमण की दूसरी जबरदस्त लहर के बावजूद चित्रकूटधाम मंडल के 741 गांवों में यह महामारी कदम नहीं रख पाई। मंडल के कुल गांवों के यह साढ़े 30 फीसदी हैं। सीएम के लिए तैयार की गई सरकारी पुस्तिका में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, मंडल के चारों जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में कुल 2417 गांव हैं। इनमें मार्च 2020 से आज तक 741 गांवों में एक भी संक्रमित केस नहीं पाया गया है। मंडल के 1676 गांवों में यह महामारी दस्तक दे चुकी है। संक्रमण से मुक्त गांवों की सबसे ज्यादा 333 तादाद महोबा जनपद की है। इसके बाद हमीरपुर का नंबर है जहां 257 गांवों में संक्रमण नहीं पहुंचा। मंडल में सर्वाधिक संक्रमित गांव बांदा जनपद के हैं।
विज्ञापन

मंडल में संक्रमणग्रस्त और अछूते गांव---
जनपद कुल गांव संक्रमित गांव अछूते गांव
बांदा 650 620 30
चित्रकूट 649 528 121
हमीरपुर 597 340 257
महोबा 521 188 333
कुल 2417 1676 741
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें