फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में आरोपी भांजा व बटाईदार भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में किसान जगदीश की हत्या में आरोपी भांजे व बटाईदार को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। महिला से भांजे के अवैध संबंध थे और किसान इसका विरोध कर रहा था। वहीं बटाईदार का दस हजार रुपये को लेकर किसान से विवाद चल रहा था। दोनों ने मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी किसान जगदीश की सोमवार रात कनपटी में नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। छानबीन के बाद पुलिस ने गांव खुड़नाखार निवासी भांजे प्रमोद को पकड़ लिया। प्रमोद ने बताया कि उसके एक महिला से संबंध थे। मामा जगदीश विरोध करते थे। गांव अलमापुर निवासी बटाईदार रामप्रकाश का मामा से दस हजार रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस पर रामप्रकाश के साथ मिलकर मामा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
सोमवार रात दोनों लोगों ने लाठी व सरिया से खेत में सो रहे मामा जगदीश पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने राम प्रकाश को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी व सरिया बरामद कर ली है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्याकांड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें