तमंचे की गोली से युवक घायल
गिरवां। गांव के युवक द्वारा तमंचे द्वारा किए गए फायर की गोली युवक को जा लगी। जिला अस्पताल में आपरेशन कर पैर में लगी गोली निकाली गई। युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजा भइया कुशवाहा पुत्र श्री किशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र धीरज (18) मंगलवार 11 फरवरी को गांव में रामलीला देखकर लौट रहा था। रात करीब साढे 10 बजे जूनियर हाईस्कूल के मैदान में गांव के पारुल सिंह पुत्र राकेश सिंह ने 315 बोर के तमंचे से फायर किया। गोली जमीन से टकरा कर उसके पुत्र धीरज के दाहिने पैर मेें जा लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने पैर से गोली निकाली। जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई। पुलिस ने आरोपी पारुल सिंह (बड़ोखर बुजुर्ग) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद