फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
फोटो -20- मृतक बाबूराम। फाइल फोटो।
विज्ञापन
= देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे पड़ा मिला शव
विज्ञापन

= 18 अक्तूबर को घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पत्नी से हुए विवाद के बाद दिल्ली जाने के लिए निकले युवक ने नशे में जहर खा लिया। उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे नीचे पड़ा मिला। शव के पास गोलियां मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे में उसने जहर खा लिया, इससे उनकी मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पचनेही निवासी शिवनारायण ने बताया कि उनके भाई बाबूराम (35) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वह 16 अक्तूबर को गांव आए थे। 18 अक्तूबर को घर में पत्नी रोशनी से विवाद होने पर वह दिल्ली जाने की बात कहकर निकल गए थे। काफी तलाश के बाद उनका पता नहीं चला तो परिजन ने 20 अक्तूबर को उनकी गुमशुदगी की सूचना देहात कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम महोखर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे उनका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से उनकी शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना दी। शव के पास जहर की गोलियों का पत्ता मिला है। बाबूराम के तीन पुत्र एक पुत्री है। वह नशे के भी आदी थे। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें