बांदा। छेड़छाड़ के मामले में एडीजे (एफटीसी प्रथम) श्रीपाल सिंह ने दोषी को चार साल की सजा व पांच हजार जुर्माने की सजा से दंडित किया है। दोषी वर्तमान में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
कमासिन थानाक्षेत्र के व्यक्ति ने 17 अक्तूबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सहेली के साथ हीरालाल उर्फ हीरो के बगीचे से मिट्टी लेने गई थी।
इस दौरान हीरालाल ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी हीरालाल उर्फ हीरो को सजा सुनाई है।