फोटो- 23 गिरफ्तार चोरी का आरोपी। स्रोत- पुलिस
पैलानी। थाना पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.5 लाख रुपये के कीमत की पीली धातु बरामद की गई है।
सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी ज्वाला प्रसाद ने 29 अगस्त को घर में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस चोरी के आरोपी हमीरपुर जनपद के बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी हेमंत को शनिवार को अलाेना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों को गलाकर तैयार की गई करीब 6.5 लाख रुपये की ठोस पीली धातु को बरामद की है।