बबेरू। आहार स्टॉप के पास धान घटतौली को लेकर आधा दर्जन किसानों ने नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की।
क्षेत्र के घनसौल व देवरथा के किसान कामता प्रसाद राकेश पटेल, दयाराम शिवा पटेल, रामसूजान, चुन्ना, राम विश्वकर्मा ने नायब तहसील मनोहर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार सुबह धर्म कांटा आहार स्टॉप के पास किसानों ने एक व्यापारी को धान बेचा। जिसमें किसानों को घटतौली की आशंका पर दूसरे कांटा से तौला गया तो 10 किलो का अंतर आया। जिसको लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने किसानों को शांत कराया। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। (संवाद)