फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैडमिंटन में ममता और आलोक, टेबल टेनिस में रानी व अनुराग अव्वल

विज्ञापन
पुरस्कृत करते एडीजी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन में चल रही चार दिवसीय अंतरजनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। एडीजी प्रयागराज जोन डॉ. संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ की टीमों में हिस्सा लिया। बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज, महिला टेबल टेनिस में प्रयागराज और बैडमिंटन में फतेहपुर की टीम विजेता रही।
सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी फतेहपुर की ममता शर्मा और प्रयागराज के आलोक मिश्रा रहे। टेबल टेनिस में काैशांबी की रानी सिंह प्रयागराज के अनुराग को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि पूरे मनोयाेग से प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें