फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अग्निशमन विभाग के नोटिस पर साधे चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालू कुआं स्थित हीरो बाइक शोरूम और झील का पुरवा स्थित बीएल आवासीय विद्यालय के संचालक ने अग्निशमन विभाग के नोटिस का अब तक जवाब नहीं दिया है। शोरूम के बेसमेंट में सात सितंबर की रात आग लगने के बाद विभाग ने एनओसी, भवन का नक्शा और अन्य जरूरी अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दी थी। वहीं, 17 अगस्त को विद्यालय में दो बच्चों की मौत के बाद जांच में अग्निसुरक्षा मानक पूरे नहीं मिलने पर संचालक से जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन

जवाब नहीं मिलने पर अग्निशमन विभाग अब दूसरी नोटिस देने की तैयारी में है। अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी तक शोरूम और विद्यालय संचालक की ओर से नोटिस का जवाब नहीं मिला है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हीरो शोरूम के बेसमेंट में बने स्पेयर पार्ट्स के कमरे में सात सितंबर की रात आग लगी थी। घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने शोरूम संचालक को अग्निसुरक्षा से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने और एनओसी संबंधी स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस दिया था। इसी तरह झील का पुरवा स्थित आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त को दो बच्चों की मौत हुई थी। घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की थी। जांच में निर्धारित मानक पूरे नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया था। इस मामले में भी अभी तक विभाग को जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें