फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महोबा के प्रवर्तन दल ने मारा छापा, पांच नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महोबा के प्रवर्तन दल ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। मिलावट के संदेह पर पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए जनपदों में क्राॅस चेकिंग कराए जाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को महोबा के प्रवर्तन दल ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता के साथ शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जेल रोड में यत्नेश मिल्क डेरी व राजकमल डेयरी से पनीर, रोडवेज बस स्टैंड के पास जगदीश टी स्टाल में खोया रोल, काली देवी मंदिर के पास राजधानी स्वीट्स एंड नमकीन में मलाई बर्फी, तिंदवारी रोड कालूकुआं स्थित कृष्ण मिल्क डेरी से दही का नमूना लिया। महोबा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, रामलखन कुशवाहा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि शासन ने मिलावट को रोकने के लिए प्रत्येक जनपद में क्राॅस चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें