फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा और चित्रकूट रैकिंग में फिसड्डी

Fri, 12 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में चित्रकूट और महोबा जनपद की रैकिंग असंतोषजनक है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी स्वास्थ्य विभाग में है। मंडलायुक्त ने अपर निदेशक को तत्काल सुधार करने और लापरवाह कर्मियों को दंडित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक में इंद्रधनुष मिशन के तहत टीकाकरण बेहतर न होने से वहां के सीएमओ को चेतावनी दी।

बोर्ड परीक्षा और राजकीय आश्रम पद्धति प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और साफ-सुथरी ढंग से कराने को कहा। साथ ही हर गांव में 100 पौधे, नगर पंचायत में डंपिंग ग्राउंड के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों के कहा कि राशन कार्डों के कामों की रोज समीक्षा करें। ब्लाक और तहसील स्तर पर जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक न करने पर असंतोष जताया।

चित्रकूट की डीएम नीलम अहलावत ने नलकूप अभियंता की लापरवाही बताई। आयुक्त ने उनके विरुद्ध कार्रवाई को कहा। बैठक से नदारद पैकफेड के बांदा अधिशासी अभियंता और महोबा परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में सभी डीएम, अपर आयुक्त और सीडीओ भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें