फोटो - 29 पुल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाता हाइड्रा। संवाद
- फोटो : Archive
बांदा। बृहस्पतिवार की रात आंधी के दौरान भूरागढ़ क्षेत्र में केन नदी पुल पर एक टैंकर पलट गया। जिससे महोबा-बांदा हाईवे 10 घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नए पुल व बाईपास के माध्यम से रूट डायवर्ट कर सुबह तक यातायात सुचारू किया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे के आसपास केन नदी पर बने पुल पर एक कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद साहू ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग गया। बताया कि जब एक हाइड्रा से उसे हटाया नहीं जा सका तो दूसरे हाइड्रा बुलवाकर उसे बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जोकि सुबह करीब 8 बजे सामान्य हो गया। बताया कि पलटा हुआ वाहन महोबा से चित्रकूट जा रहा था और इसका मालिक संजय नगर गाजियाबाद का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।