फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि को जयंती पर खूब मिला सरकारी महत्व

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर आयोजित रामायण पाठ में शामिल डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में एसडीएम और सिटी मजिस्? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वाल्मीकि जयंती पर अबकी सरकारी अमले में महर्षि मोह सिर चढ़कर बोला। जिले के सभी आला अफसरों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर फूल चढ़ाए और उनसे संबंधित कार्यक्रमों में पूरी भागीदारी निभाई। जयंती संबंधी कार्यक्रमों में डीएम सहित सभी मुख्य आफीसर शरीक हुए।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पहले भी मनाई जाती रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर इतनी तवज्जो पहली बार नजर आई। इसके पीछे शासन के निर्देश का भी असर रहा। जयंती के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहली बार चित्रकूट स्थित लालापुर में महर्षि वाल्मीकि के आश्रम भी पहुंचे थे। शनिवार को जयंती के आयोजनों की धूम रही।
शहर के संकट मोचन मंदिर में संगीतमय वाल्मीकि रामायण का पाठ और भजन में डीएम आनंद कुमार सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह सहित उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन

यहां सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत गुंजन कला मंच और राम सिंह एंड लोकगीत पार्टी ने भजन और कीर्तन पेश किए। अधिकारियों ने महर्षि के चित्र पर फूल चढ़ाए। शाम को इसी मंदिर में डीएम ने 101 दीप जलाए। अपर जिला सूचना अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने विकास भवन में महर्षि वाल्मीकि और सरदार पटेल के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस) ने कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में महर्षि वाल्मीकि सहित सरदार पटेल आदि के चित्रों पर फूल चढ़ाए।
महर्षि वाल्मीकि के प्रति बढ़े सरकारी रुझान के पीछे माना जा रहा है कि मुख्य रूप से हाथरस में वाल्मीकि समाज की बिटिया के साथ हुई घटना के बाद इस समाज के लोगों के प्रति सरकारी तवज्जो दी गई है।
वाल्मीकि जयंती पर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट बने मेहमान
बांदा। महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह संचालन समिति द्वारा शहर के खाईंपार नई बस्ती में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में सदर एसडीएम सुधीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह शामिल हुए।
सफाई कर्मियों ने उनकी अगुवानी की। फूलों की माला पहनाई और पुष्प गुच्छ भेंट किए। अध्यक्षता डाक विभाग कर्मी किशोरी लाल ने की। कालका प्रसाद सागर, डीडी पंडा, मुन्नालाल प्रेमी, सुनील माथिया आदि उपस्थित रहे।

महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पूजा करते एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस)।- फोटो : BANDA

महर्षि वाल्मीकि और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें