फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की याद में घर-घर जले दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप व वीर छत्रसाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम और संस्कार शाला का भी शुभारंभ किया गया। महाराणा प्रताप चौक मेें दीप जलाकर समाज के लोगों ने घर-घर दीप जलाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार के आवास पर वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। रात 8 बजे से घर-घर दीप जलाए गए। महाराणा प्रताप चौक में पुष्प चढ़ाकर दीप जलाए गए। यहां अरिमर्दन सिंह, बाबू सिंह, एसके सिंह, श्याम सिंह, संजय ठाकुर, प्रशांत सिंह ने प्रतीकात्मक समारोह का आयोजन किया। सावित्री सिंह की स्मृति में संस्कार शाला का उद्घाटन किया गया।
संस्कार केंद्र संचालक डॉ. इंद्रवीर सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार सेठी, प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह परिहार, शिव कुमार गुप्त, ओमप्रकाश मसुरहा, संत कुमार गुप्ता, लाला भइया प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर, क्षत्रिय महासभा संयोजक कमलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, श्याम सिंह, अजय सिंह गौर, सबल सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, हरिशरण सिंह, डॉ. देवी सिंह आदि ने भी जयंती में महापुरषों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें