फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल संस्थान व जल निगम की लापरवाही से 3000 को नहीं पानी

विज्ञापन
फोटो - 34 एक किमी दूर वाहन से पानी लेने आए दुबरिया के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। जल निगम व जल संस्थान की आपसी खींचतान से 3000 की आबादी पेयजल से वंचित है। लोगों को दैनिक उपयोग के लिए हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ता है। जल संस्थान द्वारा आपूर्ति होने वाली टंकी से पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा है। दुबरिया मौजा की करीब 3500 की आबादी को पेयजल उपलब्ध नहीं है। लोगों को नदी के दूषित पानी व हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव के आशीष कुमार, रफीक खान, संदीप, आरके बाबू, शेख असद, फहीम, आशा, हीरामणि, रेखा, बबीता, सफीला, मारिया, हेमलता सहित अन्य ने बताया कि बस्ती में पीने योग्य पानी की भारी किल्लत है। रोजमर्रा का पानी भरने के लिए एक किमी दूर तक जाना पड़ता है। कई बार वहां की सप्लाई भी अचानक बंद हो जाती है। गर्मियों में समस्या और भी विकराल हो जाती है। बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। स्वच्छ पानी न मिलने से लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होते हैं।
ग्राम प्रधान अजीजुल हक ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपकर समस्या से निदान की मांग की है। इस संबंध में जल संस्थान के जेई मयंक सोनकर ने बताया कि बदौसा व दुबरिया की पेयजल सप्लाई जल निगम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पेयजल की व्यवस्था वही देखेंगे जबकि जल निगम के ऐई अंकित वर्मा कहते है कि जल जीवन मिशन के तहत बदौसा व दुबरिया में निर्माण कार्य चल रहा है। जल संस्थान तुर्रा पानी टंकी से आपूर्ति करता था। उनके द्वारा लिखित में कोई कार्य नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें