फोटो -12- महंत उद्धव दास महाराज। फाइल
तिंदवारी। कस्बे के गणेश बाग स्थित वीर हनुमान मंदिर के 65 वर्षीय महंत उद्धव दास महाराज मंगलवार देर शाम ब्रह्मलीन हो गए। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं, संतों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महंत के भांजे प्रमोद ने बताया कि उद्धव दास चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र के दरसेड़ा गांव के निवासी थे। उन्होंने बाल्यकाल में ही संन्यास धारण कर लिया था।
अपने कार्यकाल में उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संत स्वभाव के कारण वह श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय थे।
श्रद्धालु आसाराम, अभिलाष, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश चंद साहू, संतोष पंसारी, अभय प्रताप सिंह और मनोज गुप्ता ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक संत, मार्गदर्शक और आध्यात्मिक प्रेरणास्रोत खो दिया है।
फोटो -12- महंत उद्धव दास महाराज। फाइल