‘चला न्याय निर्धन से मिलने’ अभियान के तहत 6 दिसंबर को मेगा लोक अदालतों का आयोजन होगा। जादू शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
राजकमल एंड पार्टी के जादूगर बुद्धविलास ने नरैनी तहसील और कलेक्ट्रेट में जादू शो कर आम जनता को मेगा लोक अदालत का महत्व बताया। जादू से संदेश दिया कि आपसी सुलह-समझौतों के आधार पर किए गए निर्णयों की अपील भारत के किसी न्यायालयों में नहीं होती।
फौजदारी, दीवानी, भरण-पोषण, स्टांप, मोटर अधिनियम, चकबंदी, श्रम, बैंक रिकवरी, विकास प्राधिकरण के तहत चालान, बिजली चोरी, किराएदारी जैसे मामलों का सुलह-समझौते से 6 दिसंबर को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालतों में निस्तारण किया जाएगा।