पैलानी डेरा। केन नदी पुल के नजदीक कार पलटने से इसमें सवार दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सोमवार को शाम मौदहा निवासी अक्षय गोस्वामी (23) रिश्तेदारों व परिजनों के साथ अपनी पत्नी की विदा कराकर मैजिक से घर जा रहे थे। पैलानी केन पुल के नजदीक मैजिक पटरी पर फिसलकर पलट गई और खंती में जा गिरी।
अक्षय गोस्वामी समेत उसकी पत्नी राजेश्वरी (19) घायल हो गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। अन्य तीन लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मौदहा चले गए।