फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग के पास मैजिक खाईं में गिरी, 17 मेडिकल प्रशिक्षु घायल

विज्ञापन
कालिंजर दुर्ग में हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कालिंजर (बांदा)। कालिंजर दुर्ग घूमने के बाद लौटते समय बृहस्पतिवार दोपहर बांदा मेडिकल कालेज के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के महिला और पुरुष प्रशिक्षु कर्मियों का मैजिक वाहन 40 फीट गहरी खाई में गिर गया। कालिंजर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मैजिक सवार सभी 17 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात कर्मियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के 17 प्रशिक्षु स्वास्थ्यकर्मी सुबह भाड़े के मैजिक वाहन से कालिंजर दुर्ग घूमने गए थे। दुर्ग का भ्रमण करने के बाद दोपहर करीब एक बजे सभी मैजिक से वापस मेडिकल कालेज लौट रहे थे। किले से कालिंजर कस्बे आने वाली मुख्य ढलानदार सड़क पर अचानक तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही प्रशिक्षुओं में चीख-पुकार मच गई।
पास ही मवेशी चरा रहे चरवाहों ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद फौरन 108 और 102 एंबुलेंस संग पुलिस पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा निवासी चालक नंदू पुत्र नत्थू को मैजिक काटकर गंभीर हालत में बाहर निकाला। सीएचसी से अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि सात लोगों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ।
ये किए गए मेडिकल कालेज रेफर
संध्या पुत्र हजारीलाल (एटा), आरती पत्नी संदीप (बांदा), पूजा पत्नी राकेश (गाजीपुर), अंजना पुत्री दशरथ सिंह (लखनऊ), अंकित द्विवेदी पुत्र गंगाचरन (उरई), गजबिहारी पुत्र राधाकिशन (जयपुर, राजस्थान) और मैजिक चालक नंदू पुत्र नत्थू को मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

मैजिक से बाहर निकाली गईं घायल स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें