फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा हथौरा 45 दिन बाद क्वांटरीन मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कुछ छात्रों के निजामुद्दीन मरकज जाने की खबर पर पहली अप्रैल को क्वारंटीन कर दिए गए मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा को कुछ शर्तों के साथ क्वारंटीन मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 45 दिन बाद जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा है कि लोकहित और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदरसे को पहली अप्रैल को आइसालेशन में रखा गया था। छात्रों और स्टाफ को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन किया गया था। किसी का भी मदरसा के अंदर-बाहर आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था।
डीएम ने कहा है कि मदरसे ने 21 दिन से अधिक की आइसोलेशन और 14 दिन से अधिक की होम क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। साथ ही इस स्थल से किसी व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। डीएम ने प्रमुख सचिव द्वारा 15 मई को जारी शासनादेश का हवाला देकर पहली अप्रैल को जारी किया गया आदेश कुछ शर्तो के साथ समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

शर्तों के मुताबिक मदरसा छात्र और स्टाफ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करेंगे। सार्वजनिक स्थल पर फेस कवर या मॉस्क जरूर लगाएंगे। सार्वजनिक स्थल पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा। भोजन आदि के समय एक साथ एकत्र न होने के उपाय किए जाएं। प्रवेश/निकास और कॉमन प्लेस पर थर्मल स्क्रैनिंग ,हैंड वॉश, सैनिटाइजर की सुविधा रखी जाए। दरवाजों आदि के हैंडल आदि का निरंतर सैनिटाइजेशन और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन होने पर अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें