फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े गांवों में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Sun, 22 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बैठक करते चित्रकूटधाम पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी व मंडलायुक्त मुरली मनोहर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल कराने के लिए मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में कड़ी चौकसी रखी जाएगी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन आपसी तालमेल बनाकर अपराधियों पर कड़ी निगाह रखेगा। मंडलायुक्त व डीआईजी ने कालिंजर में मध्य प्रदेश के छतरपुर व सतना जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन


मंडलायुक्त मुरलीमनोहर लाल ने रविवार को सतना (मध्य प्रदेश) डीएम नरेश पाल, पन्ना (मध्य प्रदेश) डीएम साइन्थिया, छतरपुर डीएम आर भंडारी और बांदा व चित्रकूट डीएम और एसपी के साथ कालिंजर में बैठक की। उन्होंने कहा कि बांदा, महोबा, चित्रकूट से सटी सीमाओं में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

अवैध हथियारों की धरपकड़ में तेजी लाने और मध्य प्रदेश से सटी सीमाओं को सील करने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों ने चुनाव में सहयोग का आश्वासन दिया। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने महोबा, बांदा व चित्रकूट एसपी को सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पुलिस कप्तानों के साथ लगातार संपर्क में रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में बाधा डालने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। चित्रकूट डीएम मोनिका रानी ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में मध्य प्रदेश की सीमा तरफ बैनर व पोस्टर सामग्री हटाने तथा जंगल की तलहटी क्षेत्र में समय-समय पर कांबिंग करने को कहा। चेकिंग के दौरान बरामद चौपहिया वाहन अधिकांश सतना जिले की मिलीं।

बैठक में तय हुआ कि दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती क्षेत्र के थानेदार आपस में बैठकर अपराधियों पर नकेल कसेंगे। दोनों राज्यों से सटे जिलों के उच्चाधिकारी इनका सहयोग करेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश की सीमा से सटे गांवों में किसी अपराधी को न तो पनाह दें और न ही किसी प्रकार की कोई सभा होने दें।

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस तरह जनसभा आदि का पता चला तो उसका खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाए। बैठक में सतना एसपी मिथलेश शुक्ला, छतरपुर एसपी ललित शाक्यवार, एडीएम बांदा गंगाराम गुप्ता, मझगवां (एमपी) एसडीएम एपी द्विवेदी समेत उप निदेशक (सूचना) एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें