बांदा। समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जलेबी दौड में मदन प्रथम, गणित दौड़ में राजा भइया ने बाजी मारी।
नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू व प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने दिव्यांग बच्चों के प्रयास की सराहना की। जलेबी दौड़ में मदन प्रथम, गणित दौड़ में राजा भइया उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम, बीड की माला प्रतियोगिता में रोहित साहू प्रथम प्राथमिक विद्यालय झील का पुरवा रहे। नरेंद्र कुमार वित्त एवं सहायक लेखाधिकारी समग्र शिक्षा ने विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। जिला समन्वयक पवन कुमार, शुभम तिवारी, हिमांशु खरे, जिला स्काउट मास्टर सुधर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।