फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 500 मीट्रिक टन समितियों में सीधे भेजी गई डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में 1652 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक बांदा आ गई है। वहीं 500 मीट्रिक टन खाद सीधे समितियों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव सोसाइटी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात खाद की रैक बांदा आई है। रात से ही खाद को समितियों में भेजना शुरू कर दिया गया था। मंगलवार की देर शाम तक 30 समितियों में करीब 500 मीट्रिक टन डीएपी भेजी गई है। उम्मीद है कि बुधवार की देर शाम तक करीब एक हजार मीट्रिक टन डीएपी सीधे समितियों में भेज दी जाएगी। ठेकेदार इरशाद ने बताया कि खाद को समितियों में भेजने के लिए रेलवे के माल गोदाम में एक दर्जन से अधिक ट्रक लगाए गए हैं। ताकि, जल्द खाद समितियों में भेजी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें