फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदमाशों ने नमकीन व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। दो बाइकों से आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने तगादा कर लौट रहे नमकीन के थोक व्यापारी की बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बैग में रखे में एक लाख 10 हजार रुपये छीन कर भाग निकले। व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

व्यापारी की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अतर्रा के नरैनी रोड सुभाष नगर निवासी कैलाशचंद्र माॅडर्न नमकीन के थोक व्यापारी है। गुरुवार को दोपहर बाद व्यापारियों से तगादा करने बदौसा गए थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे करीब एक लाख 10 हजार रुपये बैग में लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
बदौसा में मिनरल वाटर का व्यापार करने वाले मोहल्ले के ही किशन गुप्ता बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करते मिल गए।
कैलाश ने अपनी बाइक पर किशन को बैठा लिया। दोनों अतर्रा की ओर जा रहे थे। कैलाश ने बताया कि अतर्रा के बदौसा रोड स्थित शांतिधाम स्कूल के पास दो बाइकों से पांच नकाबपोश बदमाश आए। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक में लात मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों व्यापारी बाइक समेत झाड़ी में गिर गए। दो नकाबपोश कैलाश के पास पहुंचे और मारपीट कर बैग छीनकर बदौसा की ओर भाग निकले। व्यापारी कैलाश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में रात दो बजे तक पुलिस सुरागरसी करती रही। व्यापारी कैलाश ने बदौसा के सिटी नामक एक युवक व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें