फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्मी का बढ़ा सितम, उल्टी-दस्त के 15 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी से उल्टी दस्त के मरीजों में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए उल्टी-दस्त के 15 मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा थी। ट्राॅमा सेंटर में मरीज बेंचों पर बैठकर इलाज कराते नजर आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1200 से 1500 मरीजों की ओपीडी में 50 प्रतिशत मरीज बुखार और उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। शुक्रवार को भी 15 मरीजों को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें बरसड़ा गांव निवासी आयुष (2), बयौंटा निवासी निशा (2), तिंदवारा निवासी श्याम (आठ माह), पचोखर निवासी आलिया (चार माह), चिल्ला निवासी पीयूष (1), दतौली फतेहपुर निवासी जैनब (3), महोखर निवासी उदय प्रताप (32), मर्दननाका निवासी विकास (25), शांतिनगर निवासी शशि (30), महिला थाना के पास की निवासी रचना (26), कोनी गांव निवासी सोनिया (58), कंचन पुरवा निवासी कलावती (70), क्योटरा निवासी सुरेश (38),साड़ी निवासी शांति (36), अलीगंज निवासी संतोषा (27), महुआ निवासी पूनम (20) को भर्ती कराया गया है। ट्राॅमा सेंटर में सभी 20 बेड फुल रहे। मरीजों को जिला अस्पताल के वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें