गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट महंगी हो गई हैं। प्रत्येक लाइट की कीमत में ढाई हजार रुपये का इजाफा किया गया है। बांदा व चित्रकूट जिले के लोहिया गांवों में निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक अब 21 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
चालू वित्तीय वर्ष में बांदा जिले के 28 लोहिया गांवों में 562 और चित्रकूट जिले के 22 लोहिया गांवों में 298 सोलर लाइट लगाई जानी है। अब इन पर ग्राम्य विकास अभिकरण को अधिक धनराशि अदा करनी होगी।
सोलर पैनल के साथ बैटरी, पोल व एलईडी लगाने पर अब तक 20,850 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब 2500 रुपये बढ़ाकर कीमत 23,350 रुपये कर दी गई है। इससे बांदा में 14.05 लाख और चित्रकूट में 7.45 लाख रुपये अधिक खर्च करना होगा।