फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों पर ताले, घरों में पूजा से नवरात्र का आगाज

विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन सूनी पड़ी विंध्यवासिनी खत्री पहाड़ मंदिर गेट की सीढिय़ां। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। यहां मुख्यालय में नवरात्र का आगाज बड़ी संख्या में महिलाओं के मंदिरों में दस्तक और पूजा-अर्चना से होता रहा है। लेकिन इस वर्ष यह रौनक कोरोना के भय से लागू किए गए लॉकडाउन ने नदारद कर दी। शहर की प्रमुख महेश्वरी देवी मंदिर में तड़के सिर्फ पुजारी ने आरती की।
विज्ञापन

इसी तरह काली देवी, सिंहवाहिनी, मरही माता, महामाई मंदिरों, चौसठ जोगिनी मंदिर में भी पुजारियों ने आरती के साथ नवरात्र की अगुवानी की। मंदिरों के मुख्य गेट पर ताले जड़े रहे। महिला-पुरुषों ने भारी मन से घरों पर ही पूजा-अर्चना की रस्म अदा की। पहले दिन शैलपुत्री देवी की पूजा की गई। मढिय़ा नाका स्थित प्राचीन मंदिर में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पुजारी ने मंदिर का दरवाजा खोल दिया। कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस ने गेट बंद कराकर पुजारी को चेतावनी दी कि दोबारा गेट खोला तो कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन से मंदिरों में सन्नाटा
बबेरू। लॉकडाउन ने चैत्र नवरात्र की रौनक उड़ा दी। मढ़ीदाई समेत अन्य देवी मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। अलबत्ता श्रद्धालुओं ने घर पर ही नवरात्र की पूजा-अर्चना की। गांवों से भी लोग नहीं निकल पाए। एसडीएम महेंद्र प्रताप और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बबेरू कस्बा सहित उमरहनी, कमासिन और चित्रकूट जनपद की सीमा से जुड़ी सड़कों का निरीक्षण किया। एंबुलेंस और सब्जी आदि की व्यवस्थाएं बहाल रहीं।
विज्ञापन

तिंदवारी में भी लॉकडाउन के बीच नवरात्र की शुरुआत
तिंदवारी। यहां स्थित काली माता, संतोषी माता और मढ़ी माता सहित बेंदा में काली मंदिर और मूंगुस में सिंहवाहिनी मंदिरों में नवरात्र पर इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही पहुंचे। उन्हें भी मंदिर संचालकों ने लॉकडाउन को हवाला देकर समझा-बुझाकर वापस कर दिया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर गेट पर ही पूजा-अर्चना की औपचारिकता की। उधर, लॉकडाउन का कस्बे में पूरा असर रहा। गांव में भी प्रभाव पड़ा। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, कुरसेजा
चौकी इंचार्ज संजीव कुमार, बेंदा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित पुलिस फोर्स गश्त कर निकल रहे वाहनों को रोकते-टोकते रहे। चिल्ला बाईपास के पास एसडीएम पैलानी रामकुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें