फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी को परिषदीय स्कूलों में ताला बंदी

विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संबोधित करते जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 21 जनवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बांदा जिले में भी सभी विद्यालयों में तालाबंदी रहेगी। सरकार पर मांगे पूरी करने का पूरा दबाव बनाया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा जिला इकाई की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को टीचर्स सोसाइटी भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मांगे नहीं मानती तो अगले माह 21 जनवरी को विद्यालय नहीं खुलेंगे। शिक्षक महासंघ के बैनर तले यह आंदोलन पूरी तरह सफल किया जाएगा। हरेक ब्लाक में जनजागरण अभियान चलेगा। अध्यक्ष ने कहा कि जिन शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन अद्यवधि तक पूर्ण नहीं हुए है, उनको ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री के माध्यम से अभियान चलाकर पूरा कराया जाएगा।
बैठक में ग्राम प्रधान व शिक्षकों के मध्य कई स्कूलों में चल रहे विवाद के बारे में तय हुआ कि इसके लिए डीएम से मिलकर समिति गठित करने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बीएसए से मिलकर शिक्षकों की अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में संघ मंत्री मइयादीन यादव सहित प्रजीत सिंह, जयकिशोर दीक्षित, सुघर सिंह, मौलाना मोहम्मद नसीम, सुधीर श्रीमाली, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, राजेश तिवारी, आशुतोष गौतम, चंद्रशेखर त्रिपाठी, संतोष सविता, विवेक यादव, राजेश यादव, जोगेंद्रर सिंह, हरिवंश श्रीवास्तव, इंद्रजीत निषाद, राजवीर सिंह, केपी सिंह, सुशील मिश्रा, शिवरतन प्रजापति, नारायनदास गुप्त भी शामिल रहे।
विज्ञापन

संयुक्त परिषद का अधिवेशन आज
बांदा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बांदा जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन/ निर्वाचन 20 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से यहां विश्वेसरैया सभागार (विकास भवन के पास) में होगा। परिषद के जिला महामंत्री ओमप्रकाश दीक्षित ने बताया कि अधिवेशन में संयुक्त परिषद से संबद्ध सभी संगठनों से 5-5 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें