वृद्ध सेवा संस्थान समारोह में उपस्थित बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
वृद्ध सेवा संस्थान के 12वें वार्षिक समारोह में बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बुजुर्गों का महत्व बताकर कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद रहता है वहां सुख-शांति व वैभव का निवास रहता है।
नगर के एक मैरिज हाल में शुक्रवार को वार्षिक समारोह में तमाम बुजुर्ग शामिल हुए। अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पंडितजी ने सभी बुजुर्गों को सम्मानित किया। उन्हें माला पहनाकर व चंदन का लेप लगाकर वस्त्र भेंट किए। सामूहिक भोज में सभी बुजुर्गों को खाना खिलाया गया।
संरक्षक कवींद्र कुमार त्रिवेदी, कालिका प्रसाद शिवहरे, दीपू अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, शैलेंद्र मिश्रा, सुरेश गौतम, रमेश, आशीष वर्मा, सूरज वाजपेयी, विक्की गुप्ता, प्रभाकर, जगदीश पांडेय, दिनेश गुप्ता, राहुल गौतम, रामबरन सोनी, जागेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन शिवमोहन गुप्ता ने किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्थान मिशाल के तौर पर वृद्धजनों का सम्मान करता आ रहा है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष कालिका शिवहरे ने भवन निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपये संस्थान को दिए। संस्थान के लिए तेंदुही गांव के छोटे भइया ने गड़रा नाला के पास जमीन दान दी थी।