फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद के गड्ढे में डूबने से मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़े भाई के पीछे निकली तीन साल की मासूम बच्ची की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन

कमासिन के गांव अछरील निवासी विकास सिंह खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी मंजू, बेटा ओम, बेटी संतोषी, सेजल, पंखुड़ी व तीन साल की परी है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे परी व अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद ओम और संतोषी घर के अंदर पहुंचे तो मंजू ने परी को नहीं देखा। मंजू ने बच्चों से परी के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने उसे न देखने की बात कही।
मंजू ने आसपास के लोगों से जानकारी की। काफी प्रयास के बाद भी परी का पता नहीं चला तो रात में मंजू ने कमासिन थाने पहुंचकर बेटी के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कराई। शुक्रवार की सुबह परिजन ने फिर से खोजबीन शुरू की तो घर के पीछे गड्ढे में शव उतराता मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबना प्रतीत हो रही है। जांच के दौरान पता चला कि करीब चार बजे विकास का बेटा ओम घर के पीछे गया था और अनुमान है कि परी भी भाई के पीछे-पीछे गई और गड्ढे में गिर गई। किसी की नजर नहीं पड़ने से यह हादसा हो गया। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें