फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बस्ती व धार्मिक स्थलों से हटाए जाएं शराब के ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर सार्वजनिक स्थान बस्ती के अंदर व धार्मिक स्थलों के आसपास शराब के ठेकों का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

कहा कि बस्ती के अंदर व धार्मिक स्थलों के आसपास शराब का ठेका होने व सहजता से शराब मिलने से छोटे-छोटे बच्चें बर्बाद हो रहे है। शाम होते ही बस्ती में अराजकता का माहौल पैदा हो जाता है। महिलाओं को आने जाने में दिक्कतें होती है। अपराधों में इजाफा हो रहा है। अत्यधिक शराब पीने से हाल ही में दो लोगों की मौत हो गई। एक शराब के ठेके के अंदर दूसरे में बाहर शव मिले है। उन्होंने शराब के ठेकों को बस्ती व धार्मिक स्थालों से दूर रखे जाने की मांग की। संयोजक रमेश चंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष धनेश सोनी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, केडी मिश्रा, रामबिहारी मिश्रा, लल्लू सिंह पटेल, शिवदयाल आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें