फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे चला रहे हैं देश की सरकार

Sat, 19 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री की जमकर फजीहत की।
विज्ञापन


उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक तेरहवीं भी कांग्रेस कार्यालय में की जाएगी।

कांग्रेसियों का जत्था तिरंगे झंडे और केंद्र सरकार केे विरोध में लिखे नारों की तख्तियों के साथ स्टेशन रोड स्थित कार्यालय से अशोक लाट के लिए रवाना हुआ।

केंद्र सरकार और पीएम मोदी के विरोध में नारे गूंजते रहे। अशोक लाट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन फोर्स तमाशाई बन सब कुछ खामोशी से देखती रही।
विज्ञापन


विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई। अब झूठ के सहारे ही देश चला रहे हैं। आज हमने झूठ बोलने वालों का पुतला फूंका है।

तेरहवीं कांग्रेस कार्यालय में करेंगे। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि डेढ़ साल में ही केंद्र सरकार अपना विश्वास खो बैठी है।

पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि बदले की राजनीति करने वालों के खिलाफ कांग्रेस आरपार का संघर्ष करेगी। कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का त्याग और बलिदान का सौ वर्ष पुराना इतिहास है।

अब गांधी के हत्यारे बदले की भावना से काम कर रहे हैं। प्रदर्शन में एमयू दुर्रानी, केदार कुशवाहा, शिवदत्त अग्निहोत्री, राजेश गुप्ता, शोएब रिजवी, अरविंद निगम, सुनील पांडेय, अल्लारक्खू, संतोष द्विवेदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें