फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैरिटी शो में किसानों की मदद आज

Sat, 19 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में तंगहाली से जूझ रहे अति संकटग्रस्त किसान परिवारों की मदद के लिए रविवार को आयोजित हो रहे चैरिटी शो अन्नदाता की आखत-एक शाम किसानों के नाम की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


नेपाल की चर्चित अभिनेत्री रायल कल्पना सहित देश के कई चुनिंदा लेखक और पत्रकार भी शरीक होंगे। शनिवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आयोजन संरक्षक विधायक दलजीत सिंह और पूर्व डीडीसी दलपत सिंह ने बताया कि इस शो और संवाद के माध्यम से पहले चरण में छह किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

ये वह किसान परिवार हैं जो कर्ज और दैवी आपदाओं के चलते मौत का शिकार हुए हैं। इनमें जसपुरा के राममिलन वर्मा की पत्नी राम देवी, मजदूर किसान बिट्टन पत्नी रज्जन निषाद (शाहपाटन), रामखिलावन नाई (खलारी), रुखसाना (शेखनपुरवा), बैजू प्रजापति (बरसड़ा मानपुर) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में प्रवास सोसाइटी के आशीष सागर सहित एसीडी स्टूड़ियो की निशा गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संतोष पटेल, विवेक सिंह कछवाह आदि शामिल रहे। चैरिटी शो मंगलम मैरिज हाल (कटरा) में रविवार को शाम तीन से सात बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें