अतर्रा। तहसील परिसर में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद रावत व मंत्री राजेंद्र सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने अपने बस्ता जमा किए।
इस दौरान संगठन ने मुख्य सचिव को संबोधित पत्र एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपा। करीब 30 लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यभार, स्थानांतरण, पदोन्नति, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों की पूरा कराने की मांग करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय में बस्ता जमा किया।
वहीं, लेखपालों को टेक्निकल पद घोषित करते हुए तकनीकी संसाधन लैपटॉप व मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान में प्रिंस शुक्ल, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, सत्यनारायण, हरिकुंवर, राकेश कुमार समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे है। (संवाद)