फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में लेखपाल की मौत

Thu, 23 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को राहत राशि के चेक बांटकर बाइक पर लौट रहे लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिलाधिकारी ने लेखपाल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में 9 राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जरैली कोठी निवासी लेखपाल शिव बिहारी (45) पुत्र चुनकाई बुधवार को देर शाम सदर तहसील के उजरेहटा गांव से किसानों को कृषि निवेश अनुदान के चेक बांट कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही राजस्व कर्मियों में शोक छा गया। मृतक लेखपाल बबेरू तहसील क्षेत्र के अहार गांव के मूल निवासी थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह डीएम सुरेश कुमार ने मृतक लेखपाल के घर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना जताई। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी रमेश की पुत्री काजल (8) बृहस्पतिवार को दोपहर घर के दरवाजे पर खेलते समय कार की टक्कर से घायल हो गई।

देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी तुलसीदास (21) अपनी चाची मक्खन देवी (30) और उसके पुत्र नीलेश (3) को साथ लेकर बाइक से बबेरू दवा लेने जा रहा था। परसौड़ा गांव के नजदीक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। दूसरी बाइक चला रहा परसौड़ा गांव निवासी बलराम (45) भी घायल हो गया।

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी कमलेश (18) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह पड़ोसी की शादी में शामिल होने डिंगवाही गांव गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता कामता ने पुलिस को बताया कि कमलेश उसका इकलौता पुत्र था।

गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। साजिश के तहत उसके पुत्र को खुरहंड कसबे ले गए और अपने वाहन से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हादसा दिखाने के लिए लाश राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंक दिया। हालांकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना ही मान रही है। कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत पता चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें