फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मिला तो सुधरने लगी दुर्बल गायों की सेहत

Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना गायों की भूख मिटाने के लिए धर्म गुरुओं की अपील के बाद मदद के लिए और लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। बुंदेलखंड के कई जनपदों के लोगों ने गायों को भूसा, चारा और पानी के लिए दान दिया है।
विज्ञापन


उधर, बड़ोखर खुर्द गांव में स्थापित किए गए काऊ गेस्ट हाउस में दोनों समय भरपूर भूसा और पीने को पानी मिलने से दुर्बल गायों की सेहत मेें सुधार हो रहा है। उन्हें सुरक्षित और साफ सुथरी जगह में विचरण सुविधा मिल गई है।

अधिकांश गायें सुबह भूसा खाने के बाद आसपास इलाकों में विचरण के लिए निकल जाती हैं। शेष गेस्ट हाउस में ही रहती हैं। शाम होते ही विचरण को गईं अन्ना गायें फिर वापस आ जाती हैं।
विज्ञापन


काऊ गेस्ट हाउस के प्रबंधक प्रेमसिंह और पुष्पेंद्र भाई ने गायों की रखवाली और सेवा के लिए स्थायी रूप से एक व्यक्ति को पारिश्रमिक पर रखा है। उसे हर माह मानदेय दिया जाएगा। प्लास्टिक के ड्रमों की जगह-जगह कई चरही बनाई गई हैं। गायों को इसी में भूसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें