फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी यादव फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में लीडिंग चैलेंजर व बीपी टाइगर सेमीफाइनल में

Fri, 03 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपी यादव फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहले क्वार्टर फाइनल में लीडिंग चैलेंजर ने लकी स्टार को 62 रनों से हराकर और दूसरे क्वार्टर फाइनल में बीपी टाइगर ने बांदा वारियर्स को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच लीडिंग चैलेंजर और लकी स्टार में हुआ। पहले लीडिंग चैलेंजर ने 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए। लोकेंद्र ने 24 और अनूप त्रिवेदी ने 19 रनों का योगदान दिया। जवाब में लकी स्टार की पूरी टीम 10.2 ओवर में 56 रनों पर सिमट गई। अजय धुरिया ने छह विकेट लिये।

उन्हें पूर्व वालीबाल खिलाड़ी शिव कुमार गुप्त ने फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव की उपस्थिति में मैन द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहले बांदा वारियर्स की पूरी टीम 13 ओवर में 73 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में बीपी टाइगर टीम ने मात्र छह ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


जितेंद्र पाल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर कमलेश राजपूत व अजय पाल सिंह, कमेंटेटर महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव और स्कोरर दीपेंद्र रहे। दया भाई, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व सामूहिक राष्ट्रगान से मैच की शुरुआत हुई।

संयोजक कमल यादव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे पहला सेमीफाइनल मैच बिहारी क्रिकेट क्लब और बीपी टाइगर क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइन मैच दोपहर बाद 2:30 बजे लीडिंग चैलेंजर और स्टार वाइज टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें