फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में दो विवाहिताओं ने आग लगाई, मौत

Thu, 02 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 11 माह बाद ही विवाहिता ने ससुराल में आग लगाकर जान दे दी। दूसरी युवती ने शौचालय में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने दहेज हत्या का अारोप लगाया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी अंजना उर्फ अंजू (22) पत्नी रेवती रमण उर्फ पप्पू प्रजापति ने बृहस्पतिवार को दोपहर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने बताया कि घटना के वक्त घर के लोग खेतों पर थे। वह शहर में कोचिंग पढ़ाता है।

अंजना की पिछले वर्ष मई में शादी हुई थी। सूचना पर तिंदवारी निवासी मृतका के पिता रामलाल प्रजापति भी पहुंच गए। ऐसी ही एक दूसरी घटना में गजनी (तिंदवारी) निवासी अनीता (22) पत्नी जयपाल सिंह ने बुधवार को ससुराल में शौचालय के अंदर दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली।
विज्ञापन


घर में मौजूद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि वह घटना के समय खेत पर था। घटना की वजह पता नहीं चल सकी। उधर, मृतका के पिता राकेश (पिंडखर, अतर्रा) ने आरोप लगाया कि अनीता की शादी मई 2013 में की थी। ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जलाकर मार दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें