फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मारपीट पर वकीलों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाने के दरोगा द्वारा वकील संग की गई अभद्रता और उनके बेटे के साथ मारपीट मामले में वकीलों में आक्रोश है। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ की आपात बैठक में घटना की निंदा व कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता राम सहाय साहू संघ के पुराने व वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके बताने के बाद भी दरोगा द्वारा अभद्रता व बेटे के साथ मारपीट किया जाना निंदनीय है। एसआई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा कि वकील पिता के सामने बच्चे के साथ मारपीट की जितनी निंदा की जाए कम है।
पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता (खादी वाला) ने कहा कि वकीलों का सम्मान सुरक्षित रखने को लड़ाई आरपार की होनी चाहिए। सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि 47 साल की वकालत में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि यह समुदाय का अपमान है।
विज्ञापन

कहा कि कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ जीआईसी के पास हुई लूट का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। संघ अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि घटना को लेकर 26 जुलाई को अधिवक्ता एसपी व आईजी से मिलेगा। तीन दिन में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें