फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आगरा के लवकुश ने बांदा के शिवमंगल को पटखनी दी

Thu, 30 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। उधर आयोजित दंगल में क्षेत्रीय व दूर दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। शुरूआत प्रधान दयाराम सोनकर व भाजपा नेता राकेश मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

आगरा के लवकुश व बांदा के शिवमंगल के बीच 10 मिनट तक चली कुश्ती रोमांचक रही। जिसमें आगरा के लवकुश ने बांदा के शिवमंगल को पराजित किया। इस प्रकार से विनोद (मानिकपुर) ने रोहित (मर्का) को, समरजीत (सढ़ा) ने विवेक (आगरा) को, रंजीत (नरैनी) ने संदीप (पवई) को, चंदन (नरैनी) ने अरविंद यादव (ग्वालियर) को पटखनी दी। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
प्रधान दयाराम सोनकर ने पहलवानों को पुरुस्कार सौंपे। रेफरी सुल्तान अली व संचालन रामस्वरूप कबीर ने किया। इकबाल भाई, राजकुमार यादव, हरिश्चंद्र यादव, दद्दू यादव, कोमल, रामसेवक कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें