अतर्रा। सीआरपीएफ के एसआई का शव सोमवार देर रात को गांव पहुंचा। मंगलवार सुबह तिरंगे से लपटे शव को लेकर आए सीआरपीएफ के अधिकारियों ने सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी।
तहसील क्षेत्र के तेरा-ब अंश पांडेय पुरवा निवासी चिंतामणि पांडेय सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शिवपुरी में तैनात थे। जिन्हें रविवार देर रात को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द हो जाने के बाद वह अचेत हो गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सीआरपीएफ के जवान सोमवार देर रात को गांव में उनका शव लाए। मंगलवार सुबह गांव में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। एसआई के बड़े बेटे पवन पांडेय ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। एएसआई अपने पीछे पत्नी सदाबाई सहित दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं।