फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से फोरलेन सड़क टू लेन में सिमटी

Fri, 11 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतिक्रमण से फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग टू लेन में तब्दील हो गया। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी इस समस्या से मुंह फेरे हैं।
विज्ञापन


बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर कालूकुआं मंडी समिति के पास एक तरफ के फुटपाथ पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है तो दूसरी तरफ ट्रकों का। सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जियां फेंकने से आवारा जानवरों का जमघट रहता है।

आलम यह है कि फोरलेन सड़क संकरी होकर टू लेन में बदल गई। अतिक्रमणकारियों की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालूकुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह का कहना है कि वे चुनाव में व्यस्त रहे हैं। जल्द ही अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण साफ कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें