फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 11 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में केन नदी पुल से गिरकर मौत हो गई। लावारिस हालत में मिलने पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


सदर तहसील में संग्रह अमीन सेवक पद पर तैनात मसूद अख्तर (52) पुत्र नियामत उल्ला यहां पीलीकोठी स्थित सरकारी कालोनी में रहता था।

गुरुवार को वह तहसील जाने को कहकर घर से निकला लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार को सुबह राहगीरों व नदी किनारे भूरागढ़ के बाशिंदों ने नदी की पथरीली चट्टान पर क्षति-विक्षत शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलने पर भूरागढ़ चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंची।

उसकी शिनाख्त मसूद अख्तर के रूप में की गई। तहसीलदार संतराम भी राजस्व कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। मृतक के साले सरताज (गूलरनाका) ने बताया कि वह अक्सर शाम को भूरागढ़ स्थित मजार जाता था।
विज्ञापन


शाम तक यही समझकर खोजबीन नहीं की गई। देर रात तक वापस न आने पर आसपास तलाश की। सुबह केन नदी पुल के नीचे चट्टानों पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मृतक की पत्नी नजमा बेगम और दो पुत्र आदिल व तारिक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें