फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वैन की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठेकेदार से मजदूरी का रुपया लेने बाइक से पैलानी जाते समय शुक्रवार की दोपहर कालेश्वर तिराहे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मजदूर बोधन (35), किशन (40), पवन (28) छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पपरेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उपचार के दौरान बोधन की मौत हो गई। जबकि घायल किशन और पवन का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। परिवार में पत्नी उर्मिला, एक पुत्री और दो बेटे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार चौकी में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें