फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लेबर ठेकेदार ने फंदा लगा दी जान

Wed, 23 Sep 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। नशे में घर आए लेबर ठेकेदार को पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तब उसे फंदे से उतारा।
विज्ञापन


बिसंडा के गांव हस्तम निवासी केतन भारती ने बताया कि उसके चाचा राजमन (40) मंगलवार की रात शराब पीकर घर आया था। पत्नी सियाप्यारी से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पत्नी ने परिजन व पड़ोसियों को देर रात 11 बजे आवाज दी।
पड़ोसी विनोद ने खिड़की तोड़ देखा तो दुपट्टे के फंदे से युवक लटक रहा था। परिजन ने फंदे से नीचे उतारा। बाद में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने राजमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भतीजे केतन ने बताया कि राजमन तीन भाइयों में छोटा था। उसके कोई संतान नहीं थी। ईंट-भट्ठे में मजदूरी ठेकेदार करता रहा है। उसके हिस्से में करीब 10 बिस्वा खेत रहे हैं। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शराब के नशे में फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें