फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय भवन में बनेगा एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना के मरीजों में रोजाना हो रहे इजाफे के मद्देनजर मंडल मुख्यालय में एक और कोविड-19 अस्पताल तैयार किया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मंडलीय चिकित्सालय भवन में एल-2 अस्पताल बनेगा। बुधवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय भवन के प्रथम तल पर कोविड-19 का एल-2 का नया अस्पताल खुलेगा। यहां जरूरी सभी व्यवस्थाओं सहित 25 बेड रहेंगे। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि आज ही उपलब्ध बेड और मैट्स आदि की गिनती करके शासनादेश के तहत व्यवस्थाएं कराएं।
जल निगम 16 वीं शाखा को यहां जलापूर्ति के लिए 200 किलोलीटर का फायर हाइडेंट और पेयजल के लिए 100 किलो लीटर का सीडब्ल्यूआर चालू करने को कहा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 600 केवीए का नया ट्रांसफार्मर यहां उपलब्ध है।
विज्ञापन

जनरेटर के लिए सीएमएस को निर्देश दिए। यहां 4 शौचालय तैयार हैं। किचन के लिए भी निर्देश दिए। निरीक्षण में डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम कृष्ण करुणा शंकर पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें