फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्र बक्सों के कुंडे टूटे, कई में सील नहीं

Tue, 03 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतगणना केंद्र से डबल लॉक में रखने को मतपत्रों से भरे कई बक्से बिना सील बंद किए ही मतगणना स्थल से विकास भवन भेज दिए गए। कुछ बक्सों के कुंडे टूटे थे।
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद मंगलवार को मतपत्रों से भरे सभी बक्से विकास भवन पहुंचा दिए गए। नियम के मुताबिक मतगणना के बाद आरओ और एआरओ की मौजूदगी में बक्सों के ताले सील बंद कर मतपत्र भेजे जाते हैं। तालों के ऊपर कपड़ा लपेटकर सील लगती है। बक्से जमा करते समय यहां बड़ी खामी उजागर हुई।

कई मतगणना स्थलों से बिना सील किए बक्से विकास भवन भेज दिए गए। कुछ बक्सों में एक ताला तो लगा था पर इनमें सील नहीं लगी थी। कुछ बक्सों में ताले ही नहीं थे। कई के कुंदे भी टूटे थे। ऐसे में मतपत्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार व योगेश कुमार ने बताया कि सील लगवाने की जिम्मेदारी आरओ व एआरओ की है। जो बक्से सील नहीं हुए उन्हें संबंधित एआरओ को बुलाकर सील कराएंगे। जिनमें एक ताला है उनमें दूसरा ताला लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें