फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर युवती की मौत

Tue, 03 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर से गिरकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एक अन्य घटना में मतगणना से वापस लौटते समय बाइक सवार दो ग्राम पंचायत सचिव सड़क हादसे में घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। बाइक दुर्घटना में एक और युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के चुहका पुरवा निवासी श्यामसखी (35) पत्नी चंद्रपाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को सुबह पास के गांव लोहारन पुरवा इलाज कराने गई थी। पुत्री सावित्री (14) भी उसके साथ थी। लौटते समय गांव से कुछ दूर उसे ट्रैक्टर मिल गया। रुकवाने पर चालक ने उसे अपनी बगल की सीट में बैठा लिया। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से फिसलकर वह आगे की ओर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि खेती किसानी में पत्नी उसका हाथ बंटाती थी।

एक अन्य घटना में ग्राम पंचायत सचिव अनिल सिंह (38) पुत्र रामरूप सिंह निवासी आवास विकास और विनय (35) निवासी कालूकुआं सोमवार की रात नरैनी से मतगणना ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में बैलगाड़ी को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। नाजुक हालत में अनिल को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी समरजीत सिंह (24) मंगलवार को दोपहर बाइक पर पैलानी से गांव जाते समय ट्रक को साइड देने में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें