फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने खेली होली

Sun, 24 Mar 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के होली मिलन में शपथ लेतीं महिला पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा और महिला प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से होली मिलन आयोजित किया। प्रकोष्ठों के पदाधिकारी नियुक्त हुए। रविवार को हेरिटेज हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कुंवर अजय ङ्क्षसह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीराल सिंह भदौरिया तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री सिंह और बुंदेलखंड अध्यक्ष सीता सिंह की उपस्थिति में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ का कार्यभार जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान को सौंपा गया। युवा प्रकोष्ठ में बृजेश सिंह अध्यक्ष पद पर पुन: ताजपोशी हुई। अनुज सिंह चौहान को युवा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक और निर्भय सिंह मोंटी को प्रमुख महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। नीलांबर सिंह जिला उपाध्यक्ष और दिनेश सिंह गौतम व युग को जिला मंत्री, हरीश सिंह को संगठन मंत्री, सोम सिंह गौतम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। राहुल सिंह, डॉ.ऋषिका सिंह, प्रेमा सिंह, नरेंद्र सिंह परिहार, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, बाबू सिंह परमार, जयगोपाल सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें